अलीगढ़, सितम्बर 25 -- खैर, संवाददाता। तहसील में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। एसडीएम कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार का स्थानान्तरण तक कहा कि हड़ताल जारी करने का लेना किया है। दि सिविल बार एसोसिएशन खैर के महामंत्री संजय शर्मा ने कहा है कि तहसील में अधिकारी से लेकर कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। किसी भी फाइल का समय से निस्तारण नही हो पा रहा है। जिसकी वजह से वादकारियों को न्याय में देरी का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने धरना प्रर्दशन कर हड़ताल की थी। लेकिन इसके बावजूद भी तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा। हड़त...