बेगुसराय, फरवरी 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण के लिए बुधवार को एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरभ एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार निर्माण के कार्य को आरंभ कराने पहुंचे जिस पर पूर्व के मालिकाना हक वाले परिवार के अनिल प्रसाद सिंह, सुनील प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवनीत कुमार सिंह व अजीत कुमार सिंह पहुंच गए। इन लोगों का कहना है कि उक्त जमीन का ममला मुंगेर कमिश्नर के यहां चल रहा है। जिस पर एसडीएम ने कहा कि आप लोग काम में बाधा उत्पन्न नहीं करें। अन्यथा आप लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य तब तक नहीं रुकेगा जब तक आप किसी सक्षम न्यायालय से स्टे आर्डर नहीं लाते हैं। उसके बाद सभी लोग निर्माण स्थल से चले गए। उसके बाद अमीन के द्वारा चिन्हित जमीन पर काम शुरू किया गया। वही सीओ राजन कुमार ने बताया कि प्...