कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- मंझनपुर कोतवाली के खोदायगंज गांव के सामने मंगलवार की रात करीब दस बजे एसडीएम लिखी बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। हादसे में मंझनपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बोलेरो को छोड़ दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है। सिराथू से रात करीब साढे़ नौ बजे ई-रिक्शा में बैठकर मंझनपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी जयकरन (52) पुत्र बैजनाथ, जयकरन का भाई बिल्ली (28), पड़ोसी शिवा (18) पुत्र जयकरन और नया नगर निवासी खुंदुन (60) पुत्र धांधू वापस मंझनपुर आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा मंझनपुर कोतवाली के खोदायगंज गांव के सामने पहुंचा। आरोप है कि एसडीएम लिखी बोलेरो ने सामने से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल ...