हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। बहराइच की तहसील महसी के एसडीएम की कार्यप्रणाली के विरोध में होमगार्ड जवानों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। होमगार्ड जवान अरविंद सिंह, राम मुरारी पांडेय, प्रवीण मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि बहराइच में होमगार्डस जवान रमाकांत, रामकुमार, राजाराम की ड्यूटी एसडीएम की सुरक्षा में लगी थी। सात जनवरी को एक दिव्यांग को शासन की मंशा के अनुसार होमगार्ड जवानों ने एसडीएम के सामने पेश कर दिया। इस पर एसडीएम ने नाराज होकर जातिसूचक गालियां दीं। मारने की धमकी दी। रायफल लेकर तहसील परिसर में दौड़ लगवाई। यह कृत्य घोर निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी एसडीएम के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.