लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने तहसीलदारों की कमी देखते हुए उपजिलाधिकारियों को तहसीलदार का भी काम देखने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में विशेष सचिव राजाराम द्विवेदी ने गुरुवार को शासनादेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि जिन जिलों में तहसीलदार की कमी है, वहां डीएम एसडीएम व एसडीएम न्यायिक को अतिरिक्त रूप से यह दायित्व दिया जा सकेगा। यह आदेश तहसीलदारों के रिक्त पदों को नियमित रूप से भरने तक प्रभावी रहेगा। यह प्रभार उन्हीं एडीएम को दिया जाएगा जिनके पास तहसील व न्यायिक काम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...