गंगापार, दिसम्बर 19 -- ठंड से दूर दराज से आने जाने वाले यात्रियों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा डूडा कॉलोनी में संचालित अस्थायी रैन बसेरा का गुरुवार देर रात उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने निरीक्षण किया। रैन बसेरा में यात्रियों की कम उपस्थिति पर एसडीएम बारा ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बारा ने रैन बसेरा में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को अचानक ठंड बढ़ने से आमजन, यात्रियों एवं बेसहारा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर नगर पंचायत शंकरगढ़ में अस्थायी रैन बसेरा संचालित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा डूडा कॉलोनी में रैन बसेरा की व्यवस्था कराई गई है, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.