बरेली, जनवरी 26 -- लखनऊ में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर को सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया। इस श्रेणी में 18 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है I सम्मानित होने पर डीएम अविनाश सिंह ने इशिता किशोर को शुभकामनाएं दीं। सुपर वाइजर रजी हुसैन को भी लखनऊ में राष्ट्रीय मतदाना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित किया है। वर्तमान में जिले के ब्लॉक क्यारा स्थित सिरसा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। दरअसल उन्होने बिथरी विधानसभा में बतौर सुपर वाइजर एसआईआर के कार्य में सराहनीय योगदान देने के साथ ही बीए...