बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। बार एसोसिएशन ने एसडीएम पर न्यायिक कार्यों में मनमानी और अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व सचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने शिकायत में कहा कि एसडीएम नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं और सुनवाई के बाद भी आदेश पारित नहीं कर रहे हैं। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि धारा 24 के मामलों में शासन की मंशा के विपरीत देरी की जा रही है और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नहीं रुक रहे हैं। वकीलों का कहना है कि छह फरवरी से उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार हो रहा है, जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। बार एसोसिएशन ने मामले की जांच कराकर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की है और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...