बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-04 के लिए डुमरांव। एसडीएम राकेश कुमार ने मंगलवार को अनुमंडल अंतर्गत अलग-अलग हल्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों की ओर से संधारित जमीन संबंधी पंजियों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेखों की नवीनत्तम स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा व लैंड बैंक से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़ी जमीन संबंधी सेवाओं का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी व नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की भूमि प्रबंधन व आवासीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचे। इसके लिए अभिलेखों का नवीनत्तम व प्रक्रियाओं का सही अनुपालन अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्...