बेगुसराय, जनवरी 7 -- बखरी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी बखरी का औचक निरीक्षण मंगलवार की देर शाम बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, व्यवस्थाओं और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर पीएचसी में पुरुष नसबंदी एवं महिला ऑपरेशन कार्यक्रम संचालित था। एसडीओ ने ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। पाया गया कि सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं सुव्यवस्थित ढंग से थैलों में रखकर लाभार्थियों को प्रदान की जा रही थी। एसडीओ ने एंबुलेंस सेवा को लेकर सख्त हिदायत दी कि किसी भी लाभार्थी या मरीज से किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाए। पीएचसी प्रबंधन द्वारा बताया गया कि दंत चिकित्सक नियमित रूप से उपस्थित रहते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.