लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- मितौली। एसडीएम ने मंगलवार को क्षेत्र के रतहरी, कैमीभूड़ के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। रतहरी स्कूल में एक शिक्षक भी गैरहाजिर पाया गया है। स्कूल में गन्दगी देखकर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। एसडीएम रेणू मिश्रा ने क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए मंगलवार को अचानक रतहरी व कैमीभूड़ के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जा पहुंची। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता की हाल हकीकत जानी। इस दौरान एसडीएम ने स्कूल में मिड डे मील, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, पेयजल, शौचालय की साफ सफाई, शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति व पठन पाठन प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। रतहरी स्कूल के शौचालय व अन्य जगहों पर गन्दगी देखकर एसडीएम ने स्कूल स्टाफ को सफाई के कड़े निर्देश दिए। कक्षा में पढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.