बरेली, जनवरी 5 -- मीरगंज। सोमवार को एसडीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस पर एसडीएम और सीओ अजय कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। मनकरा के रामपाल ने एसडीएम को बताया उनके नाम से बिजली के दो कनेक्शन के बिल आ रहे हैं। जबकि उनके घर में एक कनेक्शन है। उसी का बिल वह लगातार जमा कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे कनेक्शन को बंद कराने की मांग की। समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज हुईं। एसडीएम ने पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...