उरई, फरवरी 13 -- कालपी। संवाददाता उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण किया तथा बदलते मौसम में रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिए डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बीती रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर निरीक्षण करते हुये एसडीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों के हालचाल को जाना व रोगियों को बेहतर उपचार सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में मौजूद डाक्टर अशोक कुमार तथा चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार से कहा कि जांचों के लिए मरीजो को परेशान न किया जाए व मरीजो की सीएचसी परिसर में ही जांच कराई जाए। एसडीएम ने औषधि वितरण कक्ष का भी निरीक्षण करके दवाइयों की उपलब्धता की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.