बरेली, फरवरी 13 -- सिरौली। नगर में अपात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने के मामले की शिकायत पर एसडीएम ने सिरौली के ईओ से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। नगर के मोहल्ला घेर के आरिफ अली ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला फरजंद नगर की महिला ने नगर पंचायत कर्मियों से मिलकर अपात्र होने के बावजूद अपने पति का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास हासिल कर लिया। जबकि उनका खुद का मोहल्ला फरजंद नगर में पक्का घर पहले से है। इसके अलावा अलीगंज रोड पर एक दुकान है, उसमें रेडीमेड कपड़े का कारोबार चल रहा है। महिला ने आवास स्वीकृत कराने के लिए अपने को रियाज की पत्नी दर्शाया जबकि उनके पति का नाम दूसरा है। एसडीएम विदुषी सिंह ने अधिशासी अधिकारी राजननाथ तिवारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.