बदायूं, नवम्बर 11 -- बिल्सी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी बीएलओ से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने को कहा। उन्होंने बताया कि एसआईआर के इस अभियान को एक माह तक चलाया जाएगा। इसी दौरान इन प्रपत्रों का वितरण और जमा करना रहेगा। इसलिए सभी बीएलओ समय-सीमा को ध्यान में रखकर काम करें। जो भी बीएलओ इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सोमवार को अंबियापुर के भाग संख्या 71 ,72 बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ देवेंद्र पाल सिंह, बांकेलाल, खेमपाल, कृष्णगोपाल, जलधारा देवी, सत्येंद्र सिंह, अंजना देवी द्वारा बीएलओ का कार्य न किए जाने के कारण उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.