गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने रविवार को औचक निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के सामने संचालित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को एहतियातन अगले आदेश तक बंद करा दिया। यह कार्रवाई हाल ही में हुई एक प्रसूता की मौत की जांच के क्रम में अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचे एसडीएम की पूछताछ के बाद की गई। जानकारी के अनुसार एसडीएम हेल्थकेयर अल्ट्रासाउंड केंद्र से कुछ आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्र में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर वहां मौजूद कर्मियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने, अल्ट्रासाउंड से संबंधित रिकॉर्ड संधारित नहीं पाए जाने और अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की प्रथमदृष्टया पुष्टि होने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को बंद करने का निर्देश दिया। उक्त संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.