गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड के हरैया गांव में संदिग्ध रूप से भंडारित बालू की जांच की। जांच के दौरान यार्ड के रूप में रखे गए लगभग 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू का भंडार पाया गया। उसके समीप एक निजी स्टॉक यार्ड के नाम का बोर्ड भी लगा हुआ था। स्थल निरीक्षण के क्रम में भंडार के चारों ओर कुछ ही घंटे पूर्व ट्रैक्टरों की सहायता से बालू डंप किए जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम को बुलाया तथा खनन पदाधिकारी को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। अंचल अधिकारी द्वारा संबंधित व्यवसायी को बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि उनके द्वारा बालू भंडारण व बिक्री का लाइसें...