बुलंदशहर, जनवरी 31 -- विशेष अभियान के तहत एसडीएम दीपक कुमार पाल ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को फॉर्म-6 भरवाने सहित मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज, बालिका मंदिर स्कूल तथा गांव तिलबेगमपुर में बने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन का कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। एसडीएम ने बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों एवं कार्यप्रगति की भी समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...