गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुए सदर एसडीएम संजय कुमार ने कांडी क्षेत्र के कई अवैध-खनन संवेदी इलाकों का औचक भ्रमण किया। उस दौरान उन्होंने अनधिकृत रूप से संग्रहित बालू को जब्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह के समीप स्थित एक निजी स्टॉकयार्ड में छापेमारी की गई। वहां लगभग 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर अवैध रूप से संग्रहित बालू पाया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया ललित बैठा व दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बालू को हाल ही में कोयल नदी से रातों-रात अवैध रूप से निकालकर संग्रहित किया गया है। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.