बरेली, फरवरी 22 -- आंवला। शुक्रवार को एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स टीटीएफ की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियानों और तहसील क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली और संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। यहां अभय कुमार, रिफाकत अली, सुशील कुमार, उमेश मौर्य, अंकित शर्मा और विष्णु दत्त शर्मा, श्वेता कटियार, ज्योति चौधरी, संध्या शर्मा, मनीष अग्रवाल, फिरोज खान, राकेश कुमार, विनय कुमार पाल और रामाशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...