बिजनौर, जनवरी 11 -- मतदाता सूची में नाम परिवर्धन, विलोपन व संशोधन के लिये तहसील क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों व वार्डो में मतदाता सूचि को पढ़कर सुनाया गया। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों व वार्डों में ग्राम प्रधान व वार्ड की सभासदों की उपस्थिति में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। ताकि जिन लोगों के नाम तदाता सूचि में दर्ज नहीं हैं या किसी कारण से रह गये हैं, आवश्यकता के अनुसार मतदाता सूचि में नाम परिवर्धन, विलोपन व संशोधन के लिये अग्रिम प्रक्रिया अपनाते हुए फॉर्म-06, 07 व 08 भरवाये जा सकें। उन्होंने सभी कर्मचारियों व बीएलओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...