सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- बुधवार को प्रदेश में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए बेहट एसडीएम ने अधिकारियों को समय रहते कार्य निपटाने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार त्रुटि को न रहने दे। रुड़की रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में एसडी मानवेन्द्र सिंह ने फार्म फीडिंग कार्य में लगे बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए व अन्य कर्मचारियों को निर्धारित समय में सभी छूटे प्रपत्र भरवाने व फीडिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को तेज करने के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और छूटे गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने की अपील की।इस दौरान अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी, लेखपाल अभिषेक यादव,फहीम अहमद,मनोज गुप्ता,प...