हल्द्वानी, फरवरी 13 -- गरमपानी। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 विद्यालयों को फुटबॉल वितरित की गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कैंची धाम मोनिका ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद किया और उन्हें परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। यहां विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल, प्राचार्य डॉ. दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...