सहारनपुर, जनवरी 6 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान नए बनाए गए बूथ के बीएलओ को एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामपुर विधानसभा 06 में 30 नए बूथ बनाए गए है। अब विधानसभा में 362 बूथों में नए मतदाता अपने वोट बनवाएंगे। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने नए बूथ के बीएलओ की वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा की वोटर लिस्ट से छूटे नए वोट वनवाने के लिए 6 जनवरी से अभियान की शुरुआत की गईं। इस अभियान में नए वोट बनवाने के लिए सभी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। वीआरसी अंकुश कुमार ने बताया कि विधानसभा में 30 नए वोटर जुड़े है। पहले बूथ की संख्या 332 थी। अब बूथ की संख्या 362 हो ...