बिजनौर, दिसम्बर 17 -- तहसील सभागार में एसडीएम नितिन तेवतिया की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य को लेकर बीएलओ बूथ लेवल ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर फॉर्म भरने के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना रहा। बैठक के दौरान बीएलओ ने फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी व प्रक्रियागत दिक्कतों से एसडीएम को अवगत कराया। इस पर एसडीएम नितिन तेवतिया ने संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। एसडीएम ने यह भी कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इस...