मुरादाबाद, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट एवं कंपोजिट विद्यालय बिलारी में बच्चों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बच्चों को स्वस्थ रहने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभ उठा कर बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। बताया कि हर माह अगस्त और फरवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाती है। बताया कि पेट में पनप रहे कीड़ों से बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है और वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय कृमि मुक्...