पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर। रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ का उद्घाटन उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बच्चे को पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने और पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा, एफएम अजय शुक्ला, बीपीएम विश्वर सिंह, बीएएम मीनाक्षी दुबे, बीसीपीएम नीरज गौतम तथा एएनएम विशाखा मौजूद रहीं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र के सभी बूथों पर बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...