एटा, अप्रैल 10 -- बुधवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने निकली एसडीएम भावना विमल को बिना लाइसेंस के गेहूं की खरीद होती मिली। खरीद करने वाले पर कोई भी लाइसेंस नहीं था। अधिकारियों की टीम को देख संचालक मौके से फरार हो गया। मौके से जब्त किया गया गेहूं प्रधान के सुपुर्द किया गया है। जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव गांव नोंहखास में मूलचंद यादव की दुकान पर बिना लाइसेंस के लगभग 133 कुंतल यानि 266 कट्टा गेहूं एसडीएम भावना पकड़ा गया। बगैर लाइसेंस खरीदा हुए गेहूं को दुकान संचालक छोड़कर भाग गया। पकड़े गए गेहूं को एसडीएम ने ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया है। इसके साथ ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.