बिजनौर, मई 30 -- एसडीएम रितू रानी ने गुरुवार को नगर पालिका में वाचनालय का उद्घाटन करने के तुरंत बाद धामपुर मुरादाबाद रोड स्थित नालों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने 25 दुकानदारों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के तहत 1000-1000 का जुर्माना करने व वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि अगर कोई भी दुकानदार नालों में कचरा डालता पकड़ा गया तो उसे 5000 से लेकर 50 हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर उन्होंने 5 किलो पॉलिथीन जब्त की और 5000 का जुर्माना दुकानदारों पर डाला। अतिक्रमण के संबंध में भी उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करेंगे, अन्यथा अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रति एक दुकान के बाहर डस्टबिन रखी जाए। इस दौरान उनके साथ पालिका ईओ वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.