पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान खरीद की सुस्त गति से किसान परेशान हैं। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताई। सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने भी मंडी में धान खरीद प्रक्रिया देखी। मंडी समिति में 30 से अधिक धान क्रय केंद्र संचालित हैं। क्रय केंद्रों पर हजारों क्विंटल खरीदा गया धान लगा हुआ है। इसका उठान धीमी गति से किया जा रहा है। किसानों का धान न खरीदने, विचौलियों का धान न खरीदने की मिल रही शिकायतों पर सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने भी मंडी में किसानों से बातचीत की। इसके बाद सूचना एसडीएम को दी तो एसडीएम ने पहुंच कर केंद्र प्रभारियों पर नाराजगी जताते हुये किसानों का धान खरीदे जाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...