गढ़वा, जून 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार रविवार को एक मामला संज्ञान में आने पर डुमरसोता गांव के दिव्यांग 35 वर्षीय छोटन पासवन के घर पहुंचे। वहां उन्होंने उससे बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उसकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उसके अलावा वहां के दर्जनों स्थानीय नागरिकों से भी गांव की समस्याओं के संबंध में उन्होंने जानकारी हासिल की। उन्होंने उसे विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दिव्यांग की समस्या की जानकारी मिली। उसके बाद वह जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अनुमंडल क्षेत्र क डुमरसोता गांव स्थित छोटन के घर पहुंचे। पूछताछ में छोटन ने बताया कि वह अपनी दिव्यांगता को आड़े नहीं आने देता है। वह मेहनत पंक्चर की दुकान चला कर अपना जीवकोपार्जन कर रहा है। उसके बाद भी उसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.