बहराइच, फरवरी 19 -- विशेश्वरगंज। एसडीएम पयागपुर अश्वनी कुमार पांडेय ने गुरुवार को थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ- सफाई, कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीसीटीएनएस व्यवस्था, अभिलेखों के डिजिटलीकरण, रिकॉर्ड संधारण तथा अपराध संबंधी प्रविष्टियों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। मालखाने में रखे माल के शीघ्र निस्तारण, थाना कार्यालय, आवासीय भवन एवं बाथरूम आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...