गढ़वा, सितम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में भाग लिया। अभिभावकों से विद्यालयी व्यवस्था पर प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। एसडीएम ने स्कूली बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मिड-डे मील योजना की भी गहन जांच की गई। दो विद्यालयों में एसडीएम ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। रेजो मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील मेन्यू के अनुरूप हरी सब्ज़ी न परोसे जाने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.