कानपुर, दिसम्बर 18 -- एसडीएम ने ज्वार व बाजरा की तौल कराने के दिए निर्देश पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के कृषि मंडी समिति में क्रय केन्द्रों में ज्वार और बजारा की खरीदारी चल रही,इसमें किसान टैक्टर ट्राली में ज्वार और बजारा विक्रय करने आए, लेकिन मंडी गेट पर अंदर इंट्री नहीं होने पर बाहर ही खड़े थे। एसडीएम ने किसानों की टैक्टर ट्राली गेट के अंदर कराकर तौल कराने के दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंडी के क्रय केन्द्रों में ज्वार और बजारा की खरीद चल रही। एसडीएम देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सहित डिप्टी आरएम देवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को क्रय केंद्र पहुंचे और कृषि मंडी के बाहर खड़े ज्वार और बजारा लादकर खडे़ ट्रैक्टर ट्राली को कृषि मंडी के अंदर कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम ने दिशा-निर्देश देते हुए कहाकि, जिन किसानो...