चंदौली, फरवरी 13 -- चकिया हिंदुस्तान संवाद। भाकपा माले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे। 50 घंटे से अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को एसडीएम ने गुरुवार को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराया। भाकपा माले के पदाधिकारियों का आरोप था कि वन विभाग की मनमानी एवं तहसील प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में भाकपा (माले) की ओर से सामूहिक भूख हड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान चार श्रम संहिताओं के विरोध तथा मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में हजारों मजदूरों और किसानों ने चकिया नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए प्रावधानों से मनरेगा कानून कमजोर हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.