मथुरा, अगस्त 6 -- बलदेव। क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में वर्षा से हुए जलभराव से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी महावन डॉ. कंचन गुप्ता ने अधीनस्थों के साथ गांव का निरीक्षण किया। वहीं जलनिकासी के लिए पम्प सेट लगवाए। निरीक्षण में एसडीएम को गांव की गलियों में पानी भरा मिला। स्कूली बच्चे, ग्रामीण पानी से निकलने को मजबूर दिखे। उन्होंने पानी की निकासी के लिए पम्प सेट लगवा कर पानी की निकासी शुरु करा दी। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव की पोखर में पूरे गांव का पानी एकत्रित होता है। वर्षा के समय पोखर ओवरफ्लो हो गई है। इससे गांव की गलियों में पानी भरा रहता है। पोखर के ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए एक नाला था, उस पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस कारण पोखर से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पोखर का गंदा...