बक्सर, मई 31 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को एसडीएम अविनाश कुमार ने जमीन विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले जमीन विवाद से संबंधित आवेदन के निष्पादन के बाद भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही ऐसे जमीन विवाद जिनका समाधान थाना स्तर पर नहीं किया जा सकता है। उसे अनुमंडल स्तर पर जमीन विवाद की बैठक में रखें। वहीं आवश्यकता पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 अथवा 163 के तहत अनुशंसा करें। यदि परिवादियों के बीच आपसी सहमति बन जाती है तो उनसे सुलहनामा प्राप्त करते हुए परिवाद का निष्पादन करें। बक्सर सीओ प्रशांत शांडिल्य को निर्देश दिया की बंदोबस्ती के लंबित प्रस्ताव जिनका शीघ्र अनुमंडल कार्यालय बक्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.