गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र की निकटवर्ती बाहरी परिधि में शनिवार शाम को अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। उसी क्रम में गढ़वा के निकटवर्ती लगमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए समीपवर्ती बस्ती वनखेता में संचालित अवैध महुआ शराब की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान मौके पर दो भट्ठियां सक्रिय अवस्था में पाई गईं। शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियां, ड्रम, पाइप तथा अन्य उपकरणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही लगभग 14 क्विंटल अर्द्धनिर्मित जावा महुआ को मौके पर नष्ट किया गया। एसडीएम की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त अवैध कारोबार लंबे समय से पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.