लातेहार, फरवरी 13 -- लातेहार, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एसडीएम अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफएसटी, एसएसटी सहित विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होने निर्देशित किया कि सभी टीम अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति, धर्म, समुदाय अथवा किसी भी प्रकार की भावनाओं को भड़काने वाले पोस्टर, बैनर अथवा प्रचार सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल अथवा सरकारी भवनों पर बिना अनुमति पोस्टर-बैनर नहीं लगाए जाएं। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्...