बांदा, अक्टूबर 31 -- बांदा। संवाददाता पथरा गांव के किसान के पक्ष में रिपोर्ट न लगाने पर नरैनी एसडीएम भड़क गए। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल को केबिन में बुलाकर थप्पड़ जड़ दिए और जूते से पीटने की धमकी दी। बगल के कमरे में बंधक बनाए रखा। जबरन आख्या में हस्ताक्षर करवा लिए। विरोध में लेखपाल संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम ने कहा कि आख्या न लगाएंगे तो डांट को खाएंगे ही। मारपीट समेत अन्य आरोप बेबुनियाद हैं। इससे पहले एसडीएम व विधायक के वाहनों को पकड़ने के मामले में चर्चा में रहे हैं। संघ अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने ज्ञापन में आरोप लगाकर कहा कि बुधवार को शाम सवा पांच बजे एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने चकबंदी लेखपाल विकास सिंह को कबिन में बुलवाया और उनका फोन छीन लिया। ग्राम पथरा के राजेंद्र शुक्ला के भवन निर्माण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.