गढ़वा, अक्टूबर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। छठ महापर्व के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। कुल 9 प्रमुख छठ घाटों पर अलग-अलग दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। एसडीएम ने बताया कि दानरो नदी टंडवा पुल के उत्तर व दक्षिण दोनों छोर पर अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार पीएचइडी कॉलोनी, हनुमान नगर, परिसदन के पास स्थित छठ घाट, नगवां मोहल्ला, गढ़देवी मोहल्ला और दीपूआं मोहल्ला के लिए भी पृथक-पृथक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त दंडाधिकारियों के साथ आवश्यक संख्या में जिला पुलिस बल के महिला व पुरुष जवान भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांडी और मझिआंव प्रखंड में भी मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.