मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- एसडीएम जानसठ ने नायाब तहसीलदार के साथ मीरापुर में घर घर जाकर एसआईआर फार्म भरने का अभियान चलाया। एसडीएम ने लोगो को एसआईआर फार्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया। गुरुवार को एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती ने नायाब तहसीलदार अजय कुमार को साथ लेकर कस्बे की गली-मौहल्लों में जाकर एक अभियान चलाते हुए लोगों को एसआईआर फार्म भरने के संबंध में जागरूक किया। एसडीएम राजकुमार भारती ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक पूरी करनी है। उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर लेखपालों,सुपरवाइजरों व बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...