हमीरपुर, दिसम्बर 27 -- सरीला। एसडीएम ने शनिवार को उमरिया व ममना गांव स्थित गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में साफ-सफाई की कमी, सर्दी से बचाव की अपर्याप्त व्यवस्था मिली। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गोवंश को सर्दी से बचाने, अलाव की व्यवस्था कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और पशुओं का समय-समय पर उपचार कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ सरीला व गोहांड को पत्र भेजकर गोशालाओं की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के आदेश दिए। आधार कार्ड पर खाद न मिलने से भड़के किसान सरीला। सहकारी समिति बरगवां के वितरण स्थल ममना गांव के गल्ला मंडी में आधार कार्डधारक किसानों को यूरिया खाद की बोरी न मिलने पर शनिवार को हंगामा हो गया। सूचना पर तहसीलदार राममोहन कुशवाहा मौके पर पहुंचे और किसानों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.