मिर्जापुर, जनवरी 30 -- हलिया, मिर्जापुर l ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, लालगंज तहसील के एसडीएम महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सुबाव गोशाला का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रह रहे गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा, खली, चुनी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की l केयर टेकरों को गोवंश की देख-भाल सही तरीके से करने के निर्देश दिए l साथ ही चेताया कि किसी प्रकार कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...