झांसी, अक्टूबर 29 -- सोमवार से हुई धीमी-तेज बारिश से समथर में धान के खेतों में काफी नुकसान हुआ। खड़ी फसलें बिछ गई। जिस पर मंगलवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की थी। बुधवार को उप जिलाधिकारी मोठ अवनीश कुमार ने खेतों पर पहुंच कर नुकसान को देखा। उन्होंने धान की बर्बाद फसल की क्षति का आंकलन किया। उप जिलाधिकारी मोठ ने बताया कि क्षेत्र में बे मौसम बारिश से हुई फसल को नुकसान हुआ है। आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेज कर किसानों को राहत पहुंचाना है। हालांकि मंगलवार को उप जिलाधिकारी मोठ को ज्ञापन देकर किसानों ने प्लांट टू प्लांट सर्वे की आवाज उठाई थी। बुधवार सुबह उप जिलाधिकारी मोठ अवनीश कुमार लेखपालों के साथ पहले उप गल्ला मंड़ी स्थल भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी स्थल पर पड़ी गल्ला व्यापारियों की भीगी धान का आंकलन कर जायजा लिया। इसके बाद किसान नेताओं के सा...