मैनपुरी, फरवरी 4 -- नगर पंचायत क्षेत्र में ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी बेशकीमती जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से परेशान एक परिवार को आखिरकार प्रशासन से राहत मिल गई। जमीन मालिक कैंसर पीड़ित होने के कारण लंबे समय से अपनी ही जमीन पर निर्माण नहीं कर पा रहे थे। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। रामनगर तिराहे के पास स्थित जमीन ओमप्रकाश कठेरिया पुत्र कनौजीलाल निवासी मोहल्ला हवेली के नाम बैनामा है। ओमप्रकाश कठेरिया कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दबंग तीन युवक कई साल से जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे थे। दबंग जातिसूचक गालियां देकर धमकी देते थे और दलित परिवार को वहां बसने नहीं देना चाहते थे। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बुधवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम को मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.