प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। गैंगस्टर के आरोपी का घर रविवार को एसडीएम सदर की मौजूदगी में कोहंडौर पुलिस ने कुर्क कर लिया। इसकी कीमत 29 लाख रुपये बताई गई। कुर्की की कार्रवाई का विराध कर रही आरोपी की मां बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेजवाया। अंतू थाना क्षेत्र के कोलबजरडीह निवासी अंकुर त्रिपाठी उर्फ उद्भव त्रिपाठी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। अंतू पुलिस के गैंगस्टर का केस दर्ज करने के बाद कोहंडौर एसओ राधेश्याम जांच कर रहे थे। हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट सहित अंकुर पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगलीडर भी है। कोहंडौर एसओ की रिपोर्ट पर डीएम ने उसकी संपत्ति कुर्क करे का आदेश दिया था। रविवार को एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा, एसओ कोहंडौर राधेश्याम और अंतू के आनंदपाल सिंह के साथ अंकुर त्रिपाठी के घर कोलबजरडीह पहुंचकर उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.