गढ़वा, नवम्बर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को डंडई प्रखंड क्षेत्र का औचक भ्रमण किया। उस दौरान उन्होंने लवाहीकला प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन से जुड़े विवादों की स्थल जांच की। पैक्स जांच के क्रम में उन्होंने मुखिया बच्चालाल गुप्ता, समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से पैक्स संचालन की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि समिति का संचालन लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हो रहा है और कई वर्षों से चुनाव नहीं कराए गए हैं। अधिकांश किसानों ने समिति की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। यहां के एक किसान लालमुनी राम ने बताया कि उन्हें पैक्स की ओर से कभी यह सूचना नहीं दी जाती कि बीज व खाद कब उपलब्ध होंगे। अनिल प्रसाद ने कहा कि लंबे समय से समिति का चुनाव नहीं हुआ है। शिवनारायण यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.