लातेहार, जनवरी 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में रविवार को पहुंच कर लातेहार एसडीएम अजय कुमार रजक ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की जांच की। लघु सिंचाई विभाग से लाखों रुपये से पीसीसी सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया है। सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत के आलोक में एसडीएम जांच के लिए पहुंचे थे। उनके साथ बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज,अभियंता भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...