गिरडीह, नवम्बर 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन और चिप्स सप्लाई के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन ने कार्रवाई करते हुए अवैध चिप्स ले जा रहे एक हाइवा को जब्त कर घोड़थम्भा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम से लौटने के दौरान घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के गुंडरी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आधिकारिक दस्तावेजों की जांच हेतु आधा दर्जन ट्रकों समेत कई वाहनों को रोका गया। जांच के क्रम में हाइवा जेएच 12 जे 1028 संदिग्ध पाया गया। ट्रक पर लदा चिप्स परसन से अवैध रुप से पटना (बिहार) ले जाया जा रहा था। जब चालक से चालान मांगा गया तो उसने फर्जी कागजात प्रस्तुत किए, जिससे माम...